फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ चोरों ने पार की 45 हजार की नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसनगंज। मोहान पुलिस चौकी से करीब आठ सौ मीटर दूर लखपेड़ा चौराहे के निकट चोरों ने एक बीज भंडार की दुकान का शटर तोड़ उसमें रखी 45 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। रविवार सुबह युवक जब दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो लाकर टूटा हुआ था। उसमें पड़ी नगदी गायब थी। पीड़ित ने कोतवाली मेें तहरीर दी है।
विज्ञापन



लखनऊ के थाना बंथरा के गांव कन्नीखेड़ा निवासी अंबुज पटेल पुत्र विश्राम सागर की मोहान चौकी के निकट बीज भंडार की दुकान है। शनिवार रात चोर शटर का ताला तोड़ दुकान के अंदर पहुंचे। कैश का लॉकर तोड़ उसमें रखी 45 हजार की नगदी पार कर दी। पुलिस ने जांच की। पीड़ित अंबुज ने चोरी की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



- मोहान चौकी से करीब आठ सौ मीटर की दूरी पर हुई वारदात
- पुलिस पेट्रोलिंग की खुली पोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें