फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री पुलिस! सूचना देने वाले को ही उठा लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली के मगरवारा में मकान के बंटवारे को लेकर युवक ने मां व बहन की लाठियों से पिटाई कर दी। युवती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ही कोतवाली ले आई। जबकि मारपीट करने वाला युवक फरार है। पुलिस दोनों पक्षों में मारपीट की बात कह जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


मगरवारा निवासी वसीम अहमद उर्फ मोनू का अपनी मां अमीना व बहन शहनाज से मकान के बटवारे को लेकर विवाद हो गया था। वसीम अहमद ने अपनी पत्नी पूनम उर्फ आसमा के साथ मिलकर मां अमीना व बहन शहनाज को डंडों से पीट दिया। इससे मां-बेटी को चोटें आ गईं। शहनाज ने पुलिस को मारपीट की सूचना दी।

एसआई मगरवारा प्रमोद कुमार दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना देने वाली शहनाज व उसकी मां अमीना को ही कोतवाली ले आए। शहनाज का कहना है कि वह किसी काम से लखनऊ गई थी। उसके मकान में ताला लगा हुआ था। भाई वसीम अहमद ने ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


उसे जानकारी होने पर वह वापस आई। इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। बचाने आई मां को भी पीटा। पुलिस को उसी ने मारपीट की सूचना दी। मगर पुलिस उसे ही उठा लाई। जबकि मारपीट करने वाले फरार हैं। मगरवारा एसआई प्रमोद दुबे ने बताया कि मारपीट दोनों पक्षों में हुई थी। इसलिए जो घर पर मिला उसे लाया गया है।
विज्ञापन


- मकान बंटवारे को लेकर मां व भाई-बहनों में हुई थी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें