चकलवंशी। थाना आसीवन क्षेत्र के मियागंज मार्ग पर ग्राम अजमत नगर के निकट बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बीए के छात्र की मौत हो गई।
कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के ग्राम पटकापुर पतारी निवासी छोटू (20) पुत्र सुरेश गुरुवार शाम बाइक से बुआ लक्ष्मी के गांव आसीवन क्षेत्र के ग्राम मदारीखेड़ा जा रहा था। रसूलाबाद क्षेत्र के अजमत नगर गांव के समीप पहुंचा ही था तभी बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पतारी गांव में गुरुवार को मेला का आयोजन था। छोटू बुआ के लड़के को लेने के लिए मदारीखेड़ा गांव के लिए निकला था। वह शहर के एक डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
-बुआ के घर जा रहा था बाइक सवार युवक
-आसीवन के अजमत नगर के निकट हुआ हादसा