संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने लगाई आग, गंभीर
दो दिन पहले घर से बिना बताए लापता हुई थी किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
औरास। थानाक्षेत्र के कस्बे में दो दिन पहले घर लापता हुई किशोरी को परिजन ढूढ़कर घर लाए। यहां किशोरी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह झुलस गई। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी है।
कस्बा निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी दो दिन पहले घर से बिना किसी को बताए लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। उसकी खोज करने लगे। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने देर शाम उसे ढूढ़ निक ाला और घर ले आए। रात में जब परिजन सो गए तो किशोरी ने घर में रखा केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग की लपटें देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन आग बुझाई। हालत गंभीर उसे देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष कमलेश्वर यादव ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है।
वहीं माखी थानाक्षेत्र के गांव कोटरा में कौशल सिंह ने केरोसिन डाल आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे कौशल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।