फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बेचने जा रहा था चोरी की एक्टिवा, कलानौर नाके पर दबोचा, बाइक सहित तीन स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बेचने जा रहा था चोरी की एक्टिवा, कलानौर नाके पर दबोचा, बाइक सहित तीन स्कूटी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरी की स्कूटी को यूपी बेचने जा रहे युवक को एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने कलानौर नाके से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आरोपी के पास से दो और बाइक बरामद की गई। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक वाहन चोर चोरी की एक्टिवा को बेचने के लिए यूपी जाएगा। सूचना के आधार पर उन्होंने एसआई धर्मसिंह के नेतृत्व में टीम बनाई। इसमें एएसआई सुखविंद्र, एएसआई प्रदीप व हेड कांस्टेबल कुलदीप को शामिल किया गया। गठित टीम ने कलानौर नाके के बाद नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बताई गई एक्टिवा पर सवार होकर एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब आरोपी को रोककर पूछताछ की गई तो एक्टिवा चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की पहचान दुसानी निवासी धीरज उर्फ बट्टू के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि जिस एक्टिवा को वह बेचने जा रहा था वह उसने 28 अप्रैल को इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित कमल पैलेस के बाहर से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपी के पास से एक एक्टिवा व बाइक और बरामद की गई। आरोपी से बरामद की गई दूसरी एक्टिवा उसने चार जून को जगाधरी अनाज मंडी से चोरी की थी। इंचार्ज रमेश चंद ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से बरामद की गई बाइक व अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो : 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें