फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
विज्ञापन


उन्नाव। शादी का झांसा देकर युवक कई माह तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के बदले पांच लाख रुपये का दहेज मांगा। दहेज न दे पाने की स्थिति में युवती को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक समेत परिवार के दस लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।


कानपुर के नौबस्ता में रहने वाली एक युवती ने गंगाघाट थाना में दी तहरीर में बताया कि शुक्लागंज में रहने वाले अंकित ने शादी का झांसा दिया था। कागज पर शादी की लिखापढ़ी कर वह उसे जयपुर ले गया। वहां दो माह तक रखा। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी की बात कही तो वह दहेज की मांग करने लगा। दहेज में अंकित ने पांच लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन



इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताने पर अकेला छोड़ दिया। वह जयपुर से घर आ गया। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले की जानकारी अंकित के परिजनों को थी। उन्होंने शादी का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में इनकार कर दिया।
विज्ञापन



युवती की तहरीर पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिवार के 10 और सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

- आरोपी युवक समेत परिवार के दस लोगों पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें