फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र के रुझेई गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (35) पुत्र स्व. चंद्रकिशोर जिला फतेहपुर अपनी बहन के यहां गए थे। देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। तभी नसीरपुर गांव से ईंट उतारकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बारासगवर थाने के ठीक सामने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सत्येंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

सत्येंद्र सिकंदरपुर करन में ज्वैलरी की दुकान करता था। मृतक के दो बेटियों में लवी (4) व छोटी(2) हैं। घटना के बाद भाग रहे चालक सोनीखेड़ा निवासी इंद्रपाल को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर भी थाने में खड़ा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बहन के घर से लौट रहा था, बारासगवर थाने के सामने हुआ हादसा
- चालक को राहगीरों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें