फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा सुम्हारी में वृद्ध का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पुरवा कोतवाली के बेहट सुम्हारी गांव निवासी गिरधारी (75) का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय पत्नी महावीरा और बेटा राजेंद्र खेत गए थे। पत्नी को वापस आने पर कमरा अंदर से बंद मिला। वह रोते हुए घर के बाहर आई और मोहल्ले के लोगों को बताया। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो शव रस्सी से धन्नी में फंदे पर लटक रहा था। दरोगा सर्वेश कुमार जांच करने पहुंचे। ग्राम प्रधान नरेश त्रिवेदी ने बताया कि गिरधारी इसके पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। बेटा राजेंद्र है जो दाहिने हाथ से दिव्यांग है वह घटना के समय घर से बाहर था। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी ने गिरधारी का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात बताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


- घटना के समय खेत गई थी पत्नी और बेटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें