ट्रक से 350 लीटर डीजल चोरी
उन्नाव। नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गुरुवार रात एक ढाबे के पास खड़े ट्रक से चोरों ने 350 लीटर डीजल पार कर दिया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
अजगैन कोतवाली के अनामिका ढाबा पर बाराबंकी के सफ दरगंज बघौरा निवासी ट्रक चालक गोपी खाना खाने के लिए रुका था। खाना खाने के बाद वह ढाबे पर ही सो गया। सुबह उठकर ट्रक चेक किया तो डीजल टैंक का ताला टूटा था।
टैंक से करीब 20 हजार की कीमत का डीजल गायब था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि हाईवे पर सक्रिय गिरोह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- चालक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो