फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर जाम लगाने का प्रयास

Sat, 17 Dec 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
पटपरगंज निवासी तेज्जा (58) पुत्र गज्जू की बुधवार को खेत पर पानी लगाते समय एचटीलाइन गिरने से मौत हो गई थी। दो दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार सुबह भाकि यू राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष सोनू द्विवेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शव उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सफीपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई रामसहाय मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान मृतक का बेटे मंगलू के अलावा अशोक तिवारी, सुभाष, रघुनाथशास्त्री के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मृतक तेज्जा फिरोजनगर निवासी मुन्ना सिंह का खेत बटाई पर लिए था और उसी में पानी लगा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें