फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में प्लाट नहीं मिला तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दहेज में प्लाट की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर समेत चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



शहर के एबी नगर निवासी रचना वर्मा पुत्री स्व दयाशंकर वर्मा ने बताया कि लखनऊ जिले के ठाकुरगंज की चंद्रिका विहार कालोनी निवासी मुकेश के साथ 9 फरवरी 2018 को शादी हुई थी। रचना का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले लखनऊ में प्लाट की मांग कर रहे थे। प्लाट न देने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने प्लाट न देने की असमर्थता जताई।

इस पर 25 अगस्त को उन्होंने उसे ससुराल से निकाल दिया और मायके भेज दिया। रचना ने इसकी शिकायत जब पुलिस से करनी चाही तो ससुराल के लोग 31 जनवरी को एबी नगर उसके घर आ धमके और उसके भाई व मां से मारपीट शुरू कर दी। इस पर पीड़िता ने कोतवाली पहुंच पति मुकेश, ससुर सेवकराम, ससा मिथलेश, ननद उपासना पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिला की तहरीर पर पति, ससुर समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें