फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाइवे पर गुरुवार को ट्रक के चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। किशोर के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप का पुत्र आंनद कुमार (15) सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करता था। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को साइकिल से स्कूल आया था और छुट्टी होने बाद घर लौट रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय वह कटसिला गांव के समीप नेशनल हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ गया। इससे किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते मौक पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं ट्रक चालक घटना के भाग निकला। जैसे ही आंनद के मौत की सूचना परिजनों को मिली, वैसे ही उनमें कोहराम मच गया। आनन फानन परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें