फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का धन हड़पने पर पूर्व एडीओ पंचायत समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। विकासखंड की ग्राम पंचायत आदमपुर भांसी में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बनाये जा रहे शौचालयों में जमकर धांधली की गई। प्रधान ने पूर्व एडीओ पंचायत व सचिव से मिलीभगत कर कागजों पर 19 शौचालय बना पैसा निकाल लिया। जांच में मामले का खुलासा होने पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम आदमपुर भांसी में शौचालय निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग किए जाने की शिकायत पर डीडीओ व प्रभारी बीडीओ रामउजागिर द्विवेदी ने वर्तमान एडीओ पंचायत मनमोहन अस्थाना को जांच सौंपी थी। मनमोहन अस्थाना ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की तो 19 शौचालय मौके पर ही बने ही नहीं मिले। जांच में पता चला कि इन 19 शौचालयों का निर्माण कागजों पर ही दिखाया गया है लेकिन स्थलीय निरीक्षण में एक भी निर्धारित स्थानों पर नहीं मिले। इसमें 2 लाख 28 हजार रुपये का गबन सामने आया।

जानकारी हुई कि पूर्व एडीओ पंचायत पारसनाथ उपाध्याय, ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित राणा व ग्राम प्रधान संतोष लोधी ने बंदरबांट कर लिया। इसके बाद जांच रिपोर्ट डीडीओ के पास पहुंची तो उन्होंने तीनों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश एडीओ पंचायत को दिए। शुक्रवार को एडीओ पंचायत मनमोहन अस्थाना ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आदमपुर भांसी गांव में सचिव व प्रधान ने 2 लाख 28 हजार रुपये हड़पे
-कागजों पर बनाए 19 शौचालय, वर्तमान एडीओ ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें