फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में भिड़े जीजा-साला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में भिड़े जीजा-साला, दोनों घायल
विज्ञापन

बागपत। महिला थाने में जीजा-साले में जमकर लात-घूंसे चले। घरेलू हिंसा के मामले में दोनों समझौते के लिए महिला थाने आए थे। झगड़े में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव निवासी अरुण पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि उसकी बहन प्रतिमा की शादी 2017 में बावली गांव निवासी अमित कश्यप के साथ हुई थी। शादी के चार माह बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया था। तभी से बहन मायके में रह रही है। उसके पिता ने पति के खिलाफ महिला थाने में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को प्रतिमा अपने भाई अरुण कुमार के साथ महिला थाने पहुंची। थाने में उसका पति अमित कुमार व अन्य परिजन पहले से ही मौजूद थे। किसी बात पर जीजा अमित व साले अरुण कुमार के बीच विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें