फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर डीमेट अकाउंट से बेच दिए 4.5 लाख के शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पावर ऑफ अटार्नी के जरिये फर्जीवाड़ा कर डीमेट अकाउंट से साढ़े चार लाख रुपये के शेयर बेच लिए गए। पीड़ित को जब मामले की जानकारी हुई तो अकाउंट का ब्योरा निकालने पर पता चला कि निजी कंपनी के फ्रेंचाइजी मालिक ने डीमेट अकाउंट से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



शहर के जवाहर नगर निवासी शैलेंद्र कुमार दुबे ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उन्होंने एक निजी कंपनी में अपना डीमेट अकाउंट खुलवाया था। कंपनी की फ्रेंचाइजी मोतीनगर निवासी निशी व उनके पति निशीत के पास थी। शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निजी कंपनी के डीमेट एकाउंट से उन्होंने विभिन्न कंपनियों के 6.50 लाख रुपये के शेयर खरीदे थे। इस बीच निशीत अस्थाना ने धोखे से एक पावर आफ अटार्नी साइन करवा ली।

इसके बाद उन्होंने उसके डीमेट अकाउंट से लगभग साढ़े चार लाख रुपये के शेयर बेच लिए। पीड़ित का आरोप है कि उसके डीमेट अकाउंट से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं दी गई। यही नहीं उसने जब दो माह पूर्व अपने डीमेट अकाउंट का विवरण मांगा तब उसे खरीद फरोख्त व साढ़े चार लाख रुपये के शेयर बेचने की जानकारी हुई। शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने निशीत अस्थाना व उनकी पत्नी निशी पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पावर आफ अटार्नी के जरिये की गई करोड़ों की धोखाधड़ी
-पीड़ित की तहरीर पर दंपति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें