फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन पूर्व जली विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फ तेहपुर चौरासी। दस दिन पूर्व जली पुत्री की मौत पर पिता ने मृतका के पति व ससुर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मेवालाल पुत्र स्व. महावीर निवासी ग्राम लालताखेड़ा मजरा रामपुर थाना अजगैन ने शुक्रवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने चार वर्ष पूर्व पुत्री लक्ष्मी का विवाह अमित पुत्र विमलेश निवासी कमलापुर थाना फ तेहपुर चौरासी के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी दिया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुर कम दहेज का ताना देकर लक्ष्मी को मारने पीटने लगे ।
विज्ञापन


19 दिसंबर को शाम 4.30 बजे के करीब पति व ससुर लक्ष्मी पर दो लाख रुपये मायके से लाने के लिए दबाव बनाने लगे। लक्ष्मी के मना करने पर अमित व विमलेश ने मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। उसे सीएचसी बांगरमऊ से जिला अस्पताल फि र हैलट कानपुर रेफ र कर दिया गया। ससुरालवालों ने लक्ष्मी को हैलट न ले जाकर उन्नाव के ही एक नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को लक्ष्मी को कमलापुर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतका का तीन वर्ष का बेटा ऋ तिक है। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


-पिता की तहरीर पर पति व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें