फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लोगों को धक्का मारते हुए बोलेेरो बड़ागांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को देखने के लिए गए बाइक सवार युवकों को दोहरीघाट की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक कुचल दिया। जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। ग्रामीणों ने बड़ागांव मोड़ पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रघौली की ओर से आ रही एक बोलेरो ने मझवारा मोड़ के पास करीमुद्दीनपुर निवासी अमीर हमजा 24 और सुमैल अंसारी 24 को ठोकर मार दिया। दोनों घायल हो गए। घबराया चालक गाड़ी लेकर भागने लगा और सिनेमा रोड पर उसने मसिना गांव निवासी हामिद खान और बड़ागांव भरौटी के पास जमालपुर गांव निवासी काशीनाथ यादव 26 को धक्का मारा। इस दौरान बोलेरो पलट गई और चालक नीतीश सिंह समेत कार में बैठे आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलुुआ गांव निवासी नरेंद्र राजभर भी घायल हुए। सीएचसी में काशीनाथ यादव और हामिद खान को डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरी तरफ काशीनाथ यादव को देखने उसके गांव के रामप्रीत यादव 24 और वीरेंद्र यादव 24 बाइक से अस्पताल जा रहे थे। बड़ागांव भरौटी के पास एक ट्रक बाइक में धक्का मारते निकल गई। हादसे में वीरेंद्र के ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि राम प्रीत यादव घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ागांव मोड़ पर जाम लगा दिया। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों चालकों पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें