हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के गजफ्फ र नगर में बंद घर से चोरों ने 40 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
हसनगंज के गजफ्फरनगर निवासी सकुन सोनी पुत्र मोतीलाल ने बताया कि सोमवार शाम वह मां के साथ कस्बे में निर्माणाधीन मकान देखने गए थे। देर रात जब घर लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
घर के अंदर देखा तो लगभग 40 हजार रुपये के सोने व चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। कोतवाली धर्मवीर सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा किया जायेगा।