फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर कोतवाली के पूर्णादेवी धाम मंदिर के निकट सादी वर्दी में वाहन का इंतजार कर रही महिला सिपाही से बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की और लूट का प्रयास किया। युवती को सिपाही जान लुटेरे भाग निकले। पीड़ित ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सिपाही ने तहरीर न देने की बात कही। उसके बाद सिपाहियों ने उसे बस में बैठा कर लखनऊ भेजा।

कानपुर नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी महिला सिपाही जिला लखीमपुर खीरी में तैनात है। वह पांच दिन की छुट्टी पर घर आई थी। शुक्रवार सुबह वह घर से निकली और शुक्लागंज के ऋषिनगर मोहल्ले में रहने वाली बुआ के यहां थोड़ी देर रुकने के बाद टेंपो से उन्नाव आई। पीड़ित सिपाही के मुताबिक शुक्लागंज टेंपो स्टेंड उतरने के बाद जब वह ऑटो में बैठी तो अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू किया। वह कुछ समझ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ बायपास पर जैसे ही वह उतरी और सामान लेकर बढ़ी तभी दोनों युवक पीछे पहुंच गए और फब्तियां कसने के साथ ही हाथ में पकड़ा पर्स छीनने का प्रयास किया। युवती ने पुलिस को सूचना देने के दौरान अपने को सिपाही बताया तो दोनों युवक लखनऊ की ओर भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि महिला सिपाही की कोई तहरीर नहीं आई है।

- सादी वर्दी में थी, युवक को बताया तो भाग निकले
- कानपुर निवासी महिला लखीमपुर खीरी में है तैनात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें