अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 20 वर्ष पहले शस्त्र अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा व्यक्ति जब जमानत पर आया तो उसके बाद अदालत नहीं पहुंचा। अदालत ने निर्जन गांव निवासी भलेराम को भगौड़ा घोषित कर दिया था। 20 साल बाद पुलिस ने भलेराम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। भलेराम के खिलाफ शहर थाना में 24 सितंबर 1998 को शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।