बिजली चोरी में 26 पर एफआईआर
उन्नाव। पुरवा और असोहा क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने क्षेत्र के बिजली अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दो गांवों में छापेमारी की। बिजली चोरी में विजिलेंस टीम ने 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक एहतराम हुसैन जैदी और एसआई धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने क्षेत्रीय एसडीओ एके मिश्रा और अवर अभियंता शशिमणि कश्यप के साथ असोहा के ग्राम जालाखेड़ा शाहाबाद ग्रंट में छापा मारा।
यहां चेकिंग के दौरान टीम सुरेश लोधी के ट्यूवबेल पर पहुंची। जांच में पता चला कि सुरेश बिना बिजली कनेेक्शन लिए ट्यूबवेल चला रहे हैं। उन्होंने शमन शुल्क जमा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद विजिलेंस टीम के प्रभारी ने सुरेश के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
यहां से विजिलेंस और बिजली विभाग के अधिकारी पुरवा के सैदपुर गांव पहुंचे। यहां चेकिंग के दौरान 25 लोग बिना कनेक्शन के ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर बिजली का उपयोग करते पकड़े गए।
शमन शुल्क जमा न करने पर गांव के मातादीन, रामकुमार, शिवकंठ, घसीटे, वीरेंद्र, ठाकुर प्रसाद, रामप्यारे, राजेंद्र, गंगासागर, दिनेश पुत्र दुर्गा, दिनेश पुत्र प्रसाद लोधी, छंगा, कुलदीप, राकेश, छब्बू, गुड्डू, पप्पू, रामरतन, बुद्धिलाल, रामनरेश, केशन लोधी, अरविंद, सकठू, पंचम और सियाराम के खिलाफ बिजली चोरी की धारा 135 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
- असोहा व पुरवा के दो गांवों में विजिलेंस ने मारा छापा, एसडीओ पुरवा और अवर अभियंता ने साथ में की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो