नवाबगंज। सोहरामऊ थाना पुलिस ने जैतीपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को 70 लीटर शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
एसआई विनोद कुमार यादव ने मझरिया गांव निवासी मेवालाल पुत्र रामप्रसाद को जैतीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से 20 लीटर शराब के साथ पकड़ लिया। वहीं एसआई रिषभ कुमार यादव ने जैतीपुर निवासी राकेश उर्फ हरीकेश को रेलवे क्रासिंग के पास 30 लीटर शराब के साथ पकड़कर जेल भेज दिया। वहीं आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने नवाबगंज कुंजपुर मार्ग पर परचून की दुकान में छापेमारी की। वहां से 20 देशी पउवा के साथ दुकान संचालक संतोष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।