महिला के हाथ से जेवर भरा बैग छीना
उन्नाव। पाटन में सड़क किनारे बेटे के आने का इंतजार कर रही महिला के हाथों से बाइक सवार लुटेरे झोला छीनकर भाग गए।
झोले मेें लगभग तीन लाख रुपये के जेवर व नगदी थी। महिला जेवरों को सराफ के यहां दुरुस्त करवाने के लिए ले जा रही थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
बिहार थानाक्षेत्र के पाटन कस्बा निवासी जीतेंद्र कुमार अवस्थी की पत्नी रोहिणी जेवरों को सराफ के यहां सही कराने जा रही थीं। रोहिणी ने घर से निकलते समय बेटे को फोन किया।
बेटे से सड़क के किनारे पहुंचने के लिए कहा। रोहिणी झोला लेकर सड़क किनारे पहुंच गईं। वह बेटे का इंतजार करने लगीं। तभी बाइक सवार दो युवक जेवरों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। रोहिणी रोते-बिलखते थाने पहुंचीं।
उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर देने के लिए कहा। रोहिणी के मुताबिक बैग में लगभग तीन लाख रुपये के जेवर व आठ हजार की नगदी थी। थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
- बैग में थी तीन लाख की ज्वैलरी व आठ हजार नगद
अमर उजाला ब्यूरो