अमर उजाला ब्यूरो
बारासगवर (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के गांव नथईखेड़ा के मजरे नारायणदसखेड़ा में घर के अंदर कमरे में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
नथईखेड़ा गांव निवासी सतीश (30) पुत्र शिवशंकर ने गुरुवार सुबह घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कुंडे से फंदे पर लटककर जान दे दी। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो परिजनों ने ऊपर जाकर देखा। उसका शव साड़ी से फंदे पर लटक रहा था।
मौत के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है। बताते हैं कि बुधवार शाम पत्नी के साथ मारपीट हुई थी। इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। मृतक के पिता ने थाने में आत्महत्या की तहरीर दी है। युवक पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
- पिता ने दी आत्महत्या की तहरीर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा