फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के सकूराबाद के पास बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दूसरी बाइक के सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल किसान को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी मोतीलाल (32) पुत्र मुन्नीलाल शुक्रवार देर शाम सैंता गांव के बाजार से सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीदकर वह बाइक से वापस लौट रहा था। सकूराबाद गांव के पास समाने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे पीएचसी लाई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालत गंभीर देखकर परिजन जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मोनिका के अलावा बच्चे चांदनी, काजल और अरुण हैं। वह पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें