फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंक खाताधारकों हुई ठगी, खाते से निकले 13 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तमाम कवायद के बाद भी बैंक से जुड़ी धोखाधड़ी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। माखी के बिधनू निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से दस हजार रुपये पार कर दिए गए। वहीं, पुरवा में बैंक खाते से आधार लिंक करने का बहाना बता ठगों ने खाते से तीन हजार रुपये उड़ा दिए। दोनों घटनाओं में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के बिधनू निवासी कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन जून को वह भतीजे गोपाल के साथ जवाहर नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। तभी एक युवक एटीएम के अंदर आया और उसने मशीन सही करने की बात कही। इस दौरान धोखे से उसने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम से रुपये न निकलने पर वह घर चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को भी दी है।

इसी तरह पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेबल मंशाखेडा निवासी भूपेंद्र कुमार पुत्र इंद्रबरन ने बताया कि कस्बे की बैंक आफ बड़ौदा में उनका बचत खाता है। बुधवार सुबह एक युवक ने उनके मोबाइल पर फोन किया और खुद को बैंक का अधिकारी बताया। इस दौरान बैंक खाते से आधार लिंक होने की बात कह उसने एटीएम नंबर पूछ लिया। कुछ देर बाद ही उनके खाते से तीन हजार रुपये कट गए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें