फ तेहपुर चौरासी। दो बंद घरों का ताला तोड़ चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़िताें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घर से एक मोबाइल मिला है। माना जा रहा है कि यह मोबाइल चोरों का है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुरचौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम माढापुर के मजरा नया खेड़ा निवासी अनिल व राकेश पुत्र शिवराज परिवार समेत दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। दोनों भाइयों के घर एक दूसरे से मिले हुए हैं। मंगलवार रात चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए। बक्शा व अलमारी में रखे जेवर व नगदी लेकर भाग निकले।
बुधवार सुबह शिवराज ने जब ताला टूटा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घरों की जांच की। जांच में पुलिस को एक मोबाइल मिला है। पुलिस के अनुसार मोबाइल चोरों का है। चोरी के दौरान वह घर में छूट गया। शिवराज ने बताया कि चोर लगभग तीन लाख रुपये का माल ले गए हैं।
- पुलिस को घर से मिला संदिग्ध मोबाइल, जांच हो रही