फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सहित तीन पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा है।
सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति फिरोजाबाद में नौकरी करता है। वह घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है।
बुधवार रात ग्राम प्रधान संजय घर में घुस आए। उस समय वह बच्चों को सुला रही थी। प्रधान ने उसके मुंह दबा दिया और विरोध करने पर मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। उसने पति को फोन करके आपबीती बताई। पति के आने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। सफीपुर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पूर्व प्रधान के भाई पर जमीन के रुपये देने के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बेटी की शादी के लिए उसके पति ने कुछ दिन पहले सवा बीघा भूमि बिक्री का इकरारनामा गांव के पूर्व प्रधान के भाई ओमप्रकाश के नाम किया था। गुरुवार रात को बकाया पचास हजार रुपये देने के लिए ओमप्रकाश ने अपने घर बुलाया और वहां पहले से ही मौजूद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें