फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिले युवक की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे मिले युवक की हुई पहचान
विज्ञापन


उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र में संडीला रोड पर बुधवार रात घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गुरुवार रात परिजनों ने पहचान कर ली। छोटे भाई के मुताबिक भाई बुधवार को सफीपुर के जगदीशपुर निवासी चाचा के यहां गया था। वापस न आने पर पता लगाया। जानकारी न होने पर थाने पहुंचे। तब जिला अस्पताल में एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली।


औरास के बड़ादेव निवासी प्रेमशंकर यादव (45) पुत्र शिवनंदन बुधवार सुबह बाइक से सफीपुर के जगदीशपुर निवासी चाचा राजा यादव के यहां बाइक से गए थे। यह शाम लगभग चार बजे चाचा के घर से गांव आने के लिए निकले। देर रात प्रेमशंकर माखी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर के घायलावस्था में पड़े मिले थे। पुलिस ने अज्ञात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन



वहीं प्रेमशंकर के देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। गुरुवार दोपहर को परिजन थाने पहुंचे। एसओ नारदमुनि सिंह ने प्रेमशंकर के छोटे भाई शिवबहादुर को माखी थानाक्षेत्र में अज्ञात युवक के शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद शिवबहादुर ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की।
विज्ञापन



पांच भाइयों में चौथे नंबर का था
प्रेमशंकर यादव पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। प्रेमशंकर का विवाह नहीं हुआ था। वह मां रामप्यारी के साथ रहता था। मृतक के तीन भाइयों में शत्रुघभन की बारह साल पहले, लालता प्रसाद की आठ साल पहले व इंद्रजीत की चार साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।

- बुधवार रात संडीला रोड पर घायल मिला था, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी मौत, औरास के बड़ादेव का रहने वाला था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें