फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला की नहर में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की नाक से खून निकल रहा था। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पुलिस ने शव नहर से बाहर निकाला। पहचान न होने से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



रविवार दोपहर आदर्श नगर स्थित नहर में एक युवक का शव लोगों ने उतराता देखा। यूपी 100 पुलिस ने युवक के शव को नहर से बाहर निकाला। युवक ने नीले रंग की पैंट व सफेद रंग की बनियान पहन रखी है। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव ने बताया कि शव दूर से बहकर आया है।

आदर्श नगर के निकट पानी कम होने से वह सतह पर आ गया। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना है। जिससे उसके होली में नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तफ्तीश जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें