अमर उजाला ब्यूरो
अचलगंज। शौच के लिए गई किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस उसे थाने लाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया है।
पुरवा कोतवाली के गांव रग्घाखेड़ा निवासी रवी मंगलवार सुबह अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाना के यहां आया। शाम तक रुकने के बाद पड़ोसी गांव में रहने वाले पिता के मामा के यहां जाने को निकला। बेथर-सैदपुर मार्ग पर एक भट्ठे के निकट वह किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। लोगों ने देखा और आरोपी रवी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता पिता के साथ थाने आई और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
- आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, भेजा जेल