फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला श्रमिक का शव
विज्ञापन


उन्नाव। शहर कोतवाली के गजोली गांव के बाहर फैक्ट्री श्रमिक का शव फ ांसी के फ ंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक नेपाल का रहने वाला था।


नेपाल के अपथरिया निवासी भीम थापा (30) पुत्र महिमा थापा लगभग छह साल से दही चौकी स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था। तीन साल से वह सचिन वर्मा की मीट फैक्ट्री में काम कर रहा था। भीम थापा मौजूदा समय में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास गजौल गांव में किशन रैदास के यहां किराये पर रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा। शनिवार तड़के तीन बजे तक उसे घर के आसपास ही देखा गया। सुबह करीब आठ बजे लोगों ने उसका शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर गमछे के फ ंदे से लटकता देखा। सूचना पर पहुंचे दही चौकी क्षेत्र के इंचार्ज मनोज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने बताया कि युवक अकेला रहता था। वह शराब का लती था। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उसके साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।


-नेपाल का रहने वाला था, छह साल से जिले में रह रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें