फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव की नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। हत्या के बाद बोरे में बंद कर सई नदी में फेंकी गई महिला के शव की रविवार को भी पहचान नहीं हो सकी। औरास पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क किया है। विभिन्न थानों में एक माह के अंदर दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट भी मांगी गई हैं। इसके अलावा महिला की पहचान के लिए डीसीआरबी व एनसीआरबी को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन



औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के निकट सई में शनिवार को बोरी में तीस वर्षीय महिला का शव मिला था। हत्या के बाद शव को पॉलिथीन में लपेटने के बाद बोरी में भर दिया गया था। शव को नदी में डुबोने के लिए बोरी में पत्थर भी भर दिए गए थे। शनिवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कराने की कोशिश की थी। हालांकि रविवार शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी।

औरास थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक माह के अंदर महिलाओं की गुमशुदगी की जितने भी मामले आए हैं उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला की पहचान के लिए डीसीआरबी व एनसीआरबी को भी महिला की फोटो व उसकी पहचान से संबंधित वस्तुओं की जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया की मदद से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एक माह में दर्ज हुई गुमशुदगी की जुटाया जा रहा ब्योरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें