फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर का लॉकर तोड़ चोरों ने पार की 1.30 लाख की नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में ही मेडिकल स्टोर संचालित होने से चोरों ने घर में रखी 1.30 लाख की नगदी पार कर दी। देर रात परिजनों ने मेडिकल स्टोर का लॉकर टूटा देखा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



बड़ा चौराहा निवासी राजेंद्रदत्त गुप्ता के घर में ही चंद्रा मेडिकल स्टोर संचालित है। सोमवार को वह घर में ताला लगाकर शाहजहांपुर रिश्तेदारी में गए थे। रात में शटर का ताला तोड़ चोर मेडिकल स्टोर पहुंचे और वहां रखे लॉकर का तोड़कर 1.30 लाख की नगदी पार कर दी। देर रात परिजन घर आए और लाकर टूटा देखा। चोरों ने केवल लॉकर तोड़ा इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी जानने वाले ने ही यह काम किया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें