फोटो नंबर- 9- शहर के शिवनगर में घायल महिला को अस्पताल भिजवाते चौकी इंचार्ज हसीब अहमद।
रुपयों के लेनदेन में मारपीट, महिला घायल
शहर के शिवनगर में चार किराएदारों में हुआ विवाद
महिला का आरोप युवक ने सिर में तमंचे की बट
घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। मोहल्ला शिवनगर में शनिवार शाम किराए के मकान में रह रहे पांच लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार विवाद करने वाले लोग संदिग्ध हैं। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
कानपुर के सीसामऊ निवासी निशा (40) पत्नी राजेश, बेटे राहुल (17) के साथ शिवनगर में अतीक सिद्दकी के मकान में किराए पर रहती है। निशा के साथ ही सीसामऊ निवासी सूरज व दो अन्य युवक भी इसी मकान में रहते हैं। शनिवार शाम घर में किराएदारों के बीच विवाद हो गया। शोर शराबा सुन मोहल्ले के लोगों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब अतीक के घर का दरवाजा खुलवाया तो घायल अवस्था में निशा घर से बाहर निकली। ऐसे में दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद को सूचना दी गई। हसीब अहमद ने महिला निशा को अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज हसीब अहमद के अनुसार घायल महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। महिला का आरोप है कि मकान में साथ रहने वाले युवक ने तमंचे की बट से वार कर उसे घायल किया है। मारपीट करने वाले युवक से पूछताछ की जा रही है। युवकों ने रुपये को लेकर विवाद में मारपीट की बात कही है। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक शहर में कहां काम करते हैं इसकी जांच की जा रही है।