फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाई गई महिला की वाराणसी के अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम सात बजे पति द्वारा मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाई गई महिला की वाराणसी के अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार है। शनिवाक की शाम खबर लिखे जाने तक महिला के मायके वालंो की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वाराणसी के पुरानीबाजार निवासी सन्नो (35) की शादी दो साल पहले जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी मोहल्ला निवासी डब्बू के साथ हुई थी। वह एक वर्ष की बेटी की मां भी थी। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर के अंदर वह अचानक जलने लगी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसी सन्नों ने यहां अस्पताल में मीडिया कर्मियों के सामने बयान दिया कि उसका पति उससे एक लाख रुपये मांग रहा था। वह नहीं दे सकी तो उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उसकी चीख सुनकर उसकी जेठानी ने दरवाजा खोला और आस पास के लोंगों ने आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सिओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि महिला के मायके वालों की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें