फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने चेयरमैन के नजदीकी पर बंधक बनाकर मारपीट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन के नजदीकी पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक मंदिर में चेयरमैन की मौजूदगी में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
औरास। चेयरमैन का मोबाइल चोरी होने पर करीबी ने एक किशोर को बंधक बनाकर मारापीटा। किशोर के परिजनों ने बंधक बनाने का आरोप लगाकर चेयरमैन के घर पर हंगामा किया। आरोपी द्वारा माफी मंगाने और समझौते के बाद मामला शांत हुआ।
नगर पंचायत औरास के एक मोहल्ला निवासी किशोर रविवार की सुबह चेयरमैन के घर राशनकार्ड आवेदन फार्म पर हस्ताक्षर कराने गया था। इस दौरान चेयरमैन का मोबाइल चोरी हो गया। चेयरमैन के साथ मौजूद करीबी ने किशोर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे बंधक बनाकर मारपीट कर दी। सोमवार किशोर ने आपबीती परिजनों से बताई तो मामला तूल पकड़ गया। करीब एक सैकड़ा लोगों के साथ परिजन चेयरमैन के आवास पहुंच गए। परिजनों ने किशोर पर चोरी का फर्जी आरोप लगाकर मारपीट पर चेयरमैन से कड़ी नाराजगी जताई और नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख चेयरमैन कस्बे के बाहर बने एक मंदिर पर परिजनों को लेकर पहुंचे और मारपीट के आरोपी युवक को मौके पर बुलवाया। करीब एक घंटे तक चली पंचायत के बाद किशोर के परिजनों ने सुलह समझौता कर लिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को मोबाइल घर से चोरी हुआ है। यह बिल्कुल सत्य है। मगर किशोर को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के आरोप निराधार है। जिस पर मारपीट का आरोप लगाया गया है उससे माफी मंगवाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें