फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन


उन्नाव। असोहा थानाक्षेत्र के लालमन खेड़ा के मजरे बरौली में वृद्ध का शव शुक्रवार सुबह घर से दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकता देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वृद्ध के शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


लालमन खेड़ा के मजरे बरौली निवासी छेदीलाल (85) पुत्र पूरन कुशवाहा गुरुवार रात घर के बाहर सो रहे थे। देर रात यह बिस्तर से लापता हो गए। शुक्रवार सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने गांव से बाहर पेड़ से छेदीलाल का शव फंदे से लटकता देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना छेदीलाल के बेटे रामआसरे व पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता की मौत की सूचना मिलते ही रामआसरे मौके पर पहुंचे। रामआसरे ने बीमारी से ऊबकर पिता के फांसी लगाकर जान देने की तहरीर पुलिस को दी है। ग्रामीणों में फांसी को लेकर तमाम चर्चाएं रहीं। एसओ महेशचंद्र ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।


- परिजनों ने बीमारी से ऊबकर जान देने की पुलिस को दी तहरीर ,घटना संदिग्ध देख पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें