फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेरिहा गांव में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र के छेरिहा गांव में चल रहे अवैध खनन पर विधायक के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने मिट्टी भरा एकडंपर व पोकलैंड मशीन कब्जे में ली।
विज्ञापन

छेरिहा गांव में मिट्टी खनन की ग्राम प्रधान धर्मवीर व ग्रामीणों ने विधायक आशुतोष शुक्ल से की थी। विधायक की फटकार पर बदरका चौकी प्रभारी अरविंद सिंह खनन स्थल पर पहुंचे और मिट्टी लदे एक डंपर को कब्जे में लेकर खनन विभाग को सूचना दी। खनन विभाग ने पकड़े गए डंपर पर 25 हजार का जुर्माना लगाया।
शुक्रवार रात फिर खनन शुरू हुआ तो विधायक ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। अचलगंज थाना प्रभारी ब्रज मोहन सैनी ने एक पोकलैंड व मिट्टी लदे एक डंपर को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें