फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: महिलाओं ने शराब के ठेके पर जड़ा ताला, बोलीं- शराबी कसते हैं फब्तियां, गुजरना भी मुश्किल

Sun, 12 Feb 2023 03:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सफीपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं ने शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया। वहीं, काउंटर पर बैठे विक्रेता को बाहर निकाल धरना दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि शराबी आए दिन फब्तियां कसते हैं, जिससे गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं से बात करते एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सफीपुर थाना क्षेत्र के भुइयनखेड़ा गांव के पास खुले देशी शराब ठेके पर आए दिन शराबियों की ओर से फब्तियां कसने से नाराज महिलाओं ने विक्रेता को दुकान से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। फोर्स के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के भुइयनखेड़ा गांव के बाहर शराब का ठेका संचालित है। सुबह से शाम तक यहां भीड़ रहती है। शराबी आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इससे नाराज सैकड़ों महिलाएं शनिवार को ठेके पर पहुंच गईं।
हरदोई जिला निवासी विक्रेता सुधीर कुमार को बाहर निकाल शटर गिराकर वहीं बैठ गईं। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। ठेका बंद कराने और हंगामे की सूचना पर एसडीएम शिवेंद्र वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और महिलाओं से बातचीत की।

विज्ञापन

महिलाएं बोलीं- शराबी करते हैं गंदे इशारे
श्रीदेवी, सरस्वती, श्यामकली, मीरा, सोमकली, मुन्नीदेवी और रेखा ने बताया कि वह इधरे से गुजरती हैं, तो शराबी गंदे इशारे करते हैं। बच्चों पर भी गलत असर पड़ता है। किसी भी दिन बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।उन्होंने मांग की है कि ठेके को यहां से हटाकर अन्य स्थान पर खुलवाया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
ठेकेदार विद्याशंकर ने बताया कि ठेका गांव से दूर है। कभी कोई घटना नहीं हुई। एसडीएम ने महिलाओं से शिकायती पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने बताया कि शराब ठेका हटाने के लिए महिलाओं ने विरोध किया था। उन्होंने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें