फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Road Accident: मार्ग दुर्घटनाओं में किसान सहित दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 15 Dec 2022 05:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में मार्ग दुर्घटनाओं में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महाई गांव और दूसरा लखनऊ के शारदानगर रुचिखंड का निवासी था। बीघापुर थानाक्षेत्र के महाई गांव निवासी मुन्नू दीक्षित (50) बाइक से पुरवा की ओर जा रहा था। बीघापुर-पुरवा मार्ग पर महाई गांव के पास सामने से आ रहे कुईथर गांव निवासी लवकुश (40) की बाइक में भिड़ गए।

विज्ञापन


इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी सुशीला, बेटे जयगोविंद और सुंदरलाल बेहाल हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे लखनऊ के शारदा नगर रुचि खंड निवासी मुकेश कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। जेब में मिले आधार से पुलिस ने शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें