फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः दो मार्ग दुघर्टनाओं में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक ट्रैक्टर चालक व कार सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना तालिग्राम के गांव अचकनापुर निवासी बलराम लखनऊ से नया ट्रैक्टर खरीदकर घर जा रहा था। रविवार रात 12 बजे गांव ढुलौआ के पास ट्रैक्टर एल्युमिनियम गार्ड से टकरा गया। इससे बलराम घायल हो गया। वहीं, बिहार प्रांत के चंपारण के गांव जगदीशपुर निवासी रूपक, पत्नी स्वीटी, पुत्र अनरव और पुत्री आदिश्री के साथ दिल्ली से अपने घर जा रहा था। सुबह चार बजे गांव जोगीकोट के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें