फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव- ई रिक्शा पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
बचानू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा। ई-रिक्शा पेड़ से टकराकर पलट गया। इससे रिक्शे में बैठे दो सगे भाइयों में एक की मौत हो गई। दिवाली पर हादसे के बाद घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

सेमरी गांव निवासी बचानू (22) अपने छोटे भाई अंकित के साथ दिल्ली से आ रहे दोस्तों को लेने ई-रिक्शा से सोमवार सुबह 5:30 बजे भल्लाफार्म जा रहा था। असोहा कस्बे के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड़े पेड़ से टकरा कर सड़क किनारे पलट गया। इससे दोनों भाई घायल हो गए। परिजन बचानू को लेकर मेडिकल कालेज लखनऊ जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां रीता व बहन नीलम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां ने बताया कि बचानू दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक माह पूर्व गांव आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें