फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में डंप मिली 810 घन मीटर मौरंग, सीज

विज्ञापन
सिंगरौसी में स्थित कबाड़ फैक्टरी में डंप मौरंग की जांच करती सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सिंगरौसी मोड़ के पास स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गुरुवार को 810 घन मीटर मौरंग डंप मिली। डंप को अधिकारियों ने सीज कर फैक्ट्री मालिक को नोटिस भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विजेता के नेतृत्व में सीओ सिटी आशुतोष कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद सिंह और खनन अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने सिंगरौसी मोड़ के पास स्थित कबाड़ गोदाम में छापा मारा। यहां पर मौरंग भंडारित मिली।
मौके पर मिले मजदूरों ने पूछताछ में बताया कि गोदाम कानपुर में रहने वाले पवन अग्रवाल की है। जब अधिकारियों ने भंडारित मौरंग के कागजात मांगे तो सभी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

इस पर बिना भंडारण प्रपत्र के डंप मौरंग को सीज कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पवन अग्रवाल को नोटिस भेजा जा रहा है। संतोषजनक जवाब और भंडारित मौरंग के प्रपत्र न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें