चोरी गए माल की जानकारी देती गिरेंद्र की पत्नी कमला। संवाद
- फोटो : UNNAO
सफीपुर। मवईलाला गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नगदी व जेवर समेत 6.50 लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
अवधेश सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी बेटी रजनी का जन्मदिन था। थकावट होने से परिवार के लोग सो गए। देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर पत्नी प्रेमकुमारी के दो लाख कीमत के जेवर, बहन गुड्डी के एक लाख के जेवर व 32 हजार रुपये पार कर दिए। चोरों ने गांव के गिरेंद्र सिंह के घर को भी निशाना बनाया। तीन लाख के जेवर व 35 हजार की नगदी पार कर दी। सुबह दोनों परिवारों को जानकारी हुई। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।