उन्नाव। लूट और हत्या के प्रयास में दोषी को सात साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
सदर कोतवाली पुलिस ने 12 जून 2014 को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुठभेड़ के दौरान मोहल्ला अनवर नगर निवासी इंतजार को गिरफ्तार किया था। आरोपी पर लूट के कई मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज न्यायालय में चल रही थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता यशवंत सिंह ने अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी की। गुरुवार को उसने न्यायाधीश के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। इस पर न्यायाधीश आलोक शर्मा ने उसे सात साल कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।