उन्नाव। मोहल्ला उम्मीदों के शहर स्थित नाले में मंगलवार शव सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पहचान कराई।
कांशीराम कालोनी निवासी 30 वर्षीय दीपू उम्मीदों के शहर में बाल कटिंग की दुकान चलाता था। रोज की तरह सोमवार को वह दुकान पर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। सुबह उम्मीदों के शहर में ही नाले में लोगों ने उसका शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पहचान कराई। मां चंद्रकली बेटे का शव देख बेहाल हो गई। उसने बताया कि दीपू चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसने रात में बेटे के नाले में गिरने और उसी में रात भर पड़े रहने का अंदेशा जताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।