फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटे तार में करंट से किसान की जान गई

विज्ञापन
दिनेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। स्नान करने के लिए घर में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू करने के दौरान कटे तार में हाथ छू जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया। बेहोशी हालत में परिजन सीएचसी ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बिना पुलिस को सूचना दिए शव का नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मदारनगर निवासी दिनेश (40) शुक्रवार सुबह स्नान करने के लिए घर में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू कर रहा था। तभी उसका हाथ धोखे से खुले तार में छू गया। करंट की चपेट में आने से वह वहीं गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे तार से अलग किया। सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना घर ले आए और उसका अंतिम संस्कार नानामऊ गंगा नदी तट पर कर दिया। मृतक की पत्नी का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वह अपने पीछे दो पुत्रियां कोमल व लक्ष्मी और एक वर्ष का पुत्र आदर्श को छोड़ गया है। दिनेश कुमार खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें