फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर जान दी

विज्ञापन
राजू की मौत पर बिलखती पत्नी गुडिय़ा और बेटी अंशिका। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। झगड़ा कर पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अल्दौ गांव निवासी राजू (35) पत्नी गुड़िया व पांच बच्चों के साथ रहता था। मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। रविवार दोपहर राजू नशे की हालत में घर पहुंचा और गुड़िया, मां रामबेटी और भाई राकेश से मारपीट कर सबको घर से निकालने लगा। पति के कृत्य से नाराज गुड़िया अपने बच्चों को साथ लेकर अपने मायके गोबरा चली गई। मंगलवार सुबह 11 बजे राजू ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पिता को उल्टियां होती देख बड़ी बेटी अंशिका ने लोगों को जानकारी दी। लोगों ने राजू से पूछताछ की तो उसने जहर खाने की बात कही। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। शव देख गुड़िया, रामबेटी व बच्चे बेहाल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें