फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में 20 यात्री, बाइक सवार घायल, जाम लगा

विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अन्नपूर्णा मंदिर के सामने सवारियां बैठाने के लिए सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे रोडवेज बस आगे खड़ी बाइक पर चढ़ गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में बैठे 20 यात्री घायल हो गए। इस दौरान आधा घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अयोध्या के थाना कुमारगंज के पालपुर गांव निवासी ट्रक चालक दिनेश कुमार मंगलवार को झांसी से गिट्टी लादकर अयोध्या जा रहा था। हाईवे पर अन्नपूर्णा मंदिर के पास सड़क पर सवारियां भरने के लिए खड़ी फजलगंज डिपो की बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। बस के आगे बढ़ने से बाइक सवार अचलगंज थाना क्षेत्र बड़ौरा निवासी 30 वर्षीय संजय प्रजापति घायल हो गया। संजय बसीरतगंज स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में संविदा पर नौकरी करता है।
पुलिस ने संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस सवार घायल 20 यात्रियों को एक क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराकर दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर आधे घंटा जाम लगा रहा। बस चालक अंबेडकर नगर जिला के थाना भीटी के गोरा गांव निवासी लल्लन यादव ने ट्रक नंबर के आधार पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें